फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी ने किसान के हड़पे 4.43 लाख

विज्ञापन
भारतीय करंसी
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज।
अलीगढ़ के एक कारोबारी ने किसान के धान बेचने की रकम हड़प ली। किसान ने मामले की प्राथमिकी सोरों कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

किसान गुरदीप सिंह निवासी भरतपुर सोरों ने अपने खेतों में धान की फसल पैदा की। किसान को जब धान की कीमत अलीगढ़ में अच्छी मिलने की जानकारी हुई तो वहां के कारोबारी अश्वनी निवासी गौंडा अलीगढ़ से संपर्क साधा। सौदा तय हो जाने पर उसने अच्छी कीमत के लालच में 11 दिसंबर 2017 को अपना धान कारोबारी को अपनी फसल बेच दी। कारोबारी ने धान की 4.43 लाख रुपये की रकम कुछ दिन बाद देने के लिए कह दिया। किसान ने कारोबारी की बात मान ली, लेकिन रकम अधिक होने पर कारोबारी की नियत खराब हो गई। किसान ने लगातार कारोबारी से धन की डिमांड की, लेकिन वह किसान को बार बार टहला देता। कारोबारी द्वारा धन न दिए जाने पर उसने सोरों कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें