फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षय रोग मरीजों को पौष्टिक आहार के लिए मिलेंगे 500 रुपये

विज्ञापन
भारतीय करंसी
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। क्षय रोग पीड़ितों को जल्द स्वास्थ्य लाभ देने के उद्देश्य से पौष्टिक आहार योजना के तहत प्रति माह पांच सौ रुपये दिए जाने के स्वास्थ्य विभाग को निर्देश मिले हैं। जिले के क्षय रोग से पीड़ित मरीज सरकार से मिलने वाली धनराशि से पौष्टिक आहार ले सकेंगे।

जिला क्षय रोग अधिकारी डा. सीएल यादव ने बताया है कि जिले में 786 क्षय रोगी पंजीकृत हैं, जिन्होंने क्षय रोग की दवा नियमित रूप से खाई थी। सरकार ने उन मरीजों को लाभ पहुंचाने की योजना बनाई है जो एक अप्रैल 2018 से लगातार क्षय रोग की दवा खा रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे क्षय रोग मरीजों को सरकार पौष्टिक आहार लेने के लिए 500 रुपये प्रति माह देने की योजना चलाई गई है। इसका लाभ 230 मरीजों को मुहैया कराया जाना है। इसके पीछे की मंशा क्षय रोग मरीजों को जल्द लाभ पहुंचाने के लिए उनको पौष्टिक आहार की बेहद जरूरत हैं।
विज्ञापन



मरीजों का बैंक में खाता जरूरी
क्षय रोग पीड़ित मरीजों के सीधे खाते में पौष्टिक आहार की राशि शासन से डाली जाएगी। इसके लिए प्रत्येक मरीज का बैंक में खाता होना आवश्यक हैं। अभी तक अधिकांश मरीजों के बैंक खाते नहीं हैं इसलिए चयन में देरी हो रही है। मरीजों को बैंक में खाते खुलवाने के लिए कहा गया हैं, जैसे ही मरीज खाता खुलवा लेंगे उनके खाते में रकम हर माह पहुंचनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें