कासगंज।
बुद्ध पूर्णिमा विश्व शांति दिवस के मौके पर कवि सम्मेलन का आयोजन डा. भीमराव आंबेडकर पार्क अहरौली में आयोजित किया गया। इसमें काव्य की धारा देर रात्रि तक बहती रही। वहीं मेधावी बच्चों एवं वृद्धजनों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बौद्ध भिक्षु करुणाशील भंते ने बुद्ध वंदना से किया। मुख्य अतिथि विद्यासागर ने गौतम बुद्ध की शिक्षाओं के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि बुद्ध के सिद्धांतों पर चलकर विश्व में शांति आ सकती है। विशिष्ट अतिथि डा. विजेंद्र कुमार, कमल कुमार बौद्ध, अनिल सागर का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। ग्राम प्रधान राजवती ने गांव के सात मेधावी बच्चों को सम्मानित किया।
वहीं चार वृद्धजन रेनूका देवी, कालीचरन, अब्दुल गफ्फार, गुलाब सिंह पूर्व प्रधान को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। आंबेडकर जन्मोत्सव समिति के द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों का स्वागत किया गया। होरीलाल व्यास ने ‘दुनिया जिसकी करे अर्चना ये वो बुद्ध की धरती है।’ वहीं अखिलेश सक्सेना ने ‘भीम बाबा हैं बड़े महान, करें मिलकर इनका सब गुणगान।’
रामप्रकाश पाल पथिक, हीरालाल सुमन, नरेंद्र गरल, वेद, रिचा, आदिल रामपुरी, बहार कायमगंजी, लटूरी सिंह लट्ट, उमर काविश, अजय अटल आदि कवियों ने भी कविता पाठ किया। अध्यक्षता रामवीर सिंह एवं संचालन बाबूराम ने किया। डा. सत्यदेव कुशवाह, राजकुमार जाटव, हरजेंद्र सिंह राणा, डा. रोहताश प्रेमी, भगवान स्वरूप गार्ड, नीतेश कुमार, केपी सिंह, हनीफ, लालाराम, पप्पू सिंह गौतम, राजीव सिंह, रामदास विजय, रोशनलाल, गंगा प्रसाद, अतुल बौद्ध, एमपी सिंह, रामनिवास राव, रोशनलाल, राजेश कुमार रहे।