फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज हिंसा: 18 आरोपियों के खिलाफ एसआईटी को सौंपी चार्जशीट

विज्ञापन
पुलिस की दबिश से दहशत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

हिंसा के मामले में पुलिस ने चार्जशीट एसआईटी को सौंप दी है। अब यह चार्जशीट शीघ्र ही न्यायालय में दायर की जाएगी। इस मामले के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य जुटाए हैं। जिसके आधार पर चार्जशीट की प्रक्रिया पूरी की गई है।
26 जनवरी को नगर में तिरंगा यात्रा को लेकर हिंसा भड़की थी। हिंसा के दौरान तहसील रोड गप्पू चौराहा सहित कई इलाकों में जमकर पत्थरबाजी तोडफ़ोड़ की घटनाएं हुई। हिंसा के दौरान तिरंगा यात्रा में शामिल युवक अभिषेक उर्फ चंदन गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। हिंसा की घटनाओं का सिलसिला 27 व 28 जनवरी को भी चलता रहा। शहर के कई इलाकों में आगजनी की अलग-अलग घटनाएं हुई। आगजनी के मामलों को लेकर पुलिस ने अपराध संख्या 62 व अन्य आपराधिक मामले दर्ज किए। पुलिस की ओर से तोड़फोड़, मारपीट, आगजनी, बलवा, 7 क्रिमनल लॉ एक्ट की धाराओं में मामला पंजीकृत किया। इस मामले में 13 आरोपी वीरू, सचिन, दीपक वर्मा, अनुज तोमर, विनीत सक्सेना, गजेंद्र सिंह, भूपेंद्र, अनिल, अमित, राज, रोहित, गगन, सतीश सहित 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज था। इस मामले में पुलिस की विवेचना में कई और नाम प्रकाश में आए। कुल 18 आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटाकर पुलिस ने आरोप पत्र तैयार करके एसआईटी प्रभारी को सौंप दिए हैं। इसमें अधिकतर आरोपी जेल में बंद हैं। आरोप पत्र अब शीघ्र ही न्यायालय में दायर किया जाएगा।
विज्ञापन

एसआईटी के प्रभारी एटा के अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया है कि अपराध संख्या 62 की विवेचना पूरी हो चुकी है, विवेचक ने चार्जशीट दी है। अब चार्जशीट शीघ्र ही न्यायालय में दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन

वीडियो फुटेज बनाए गए साक्ष्य
कासगंज । आगजनी व हिंसा की घटनाओं में पुलिस ने आगजनी और मारपीट की घटनाओं के साक्ष्य जुटाए हैं। इन साक्ष्यों में वीडियो फुटेज भी शामिल किए गए हैं। आरोपियों अज्ञात आरोपियों की शिनाख्त वीडियो फुटेज के आधार पर की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें