फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकंदपुर के ग्रामीणों से नहीं हो सका मोदी का संवाद

विज्ञापन
PM Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन
मथुरा। स्वच्छता और खुले में शौच मुक्त अभियान में जुटे स्वच्छाग्रहियों और मुकंदपुर के ग्रामीणों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संवाद नहीं हो सका। चंपारण बिहार से हो रहे कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के बाद मोदी वीडियो कांफ्रेसिंग हॉल नहीं गए। इससे ग्रामीण व स्वच्छाग्रहियों में खासी मायूसी रही।
विज्ञापन


चंपारण बिहार में स्वच्छता व खुले में शौच मुक्त अभियान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम था। कार्यक्रम को मथुरा ब्लाक के खुले में शौच मुक्त घोषित गांव मुकंदपुर के ग्रामीणों व स्वच्छाग्रहियों से मोदी को पांच मिनट वीडियो क्रांफ्रेसिंग के जरिए सवाल जवाब करने थे। इसके लिए दिल्ली व लखनऊ दूरदर्शन की टीम ने गांव मुकंदपुर पंचायत घर पर एलईडी लगाई और इंतजाम किए। इसमें गांव में सफाई, पंचायत घर पर मॉडल ब्रज की लाज शौचालय, सेनेटरी नैपकिन यूनिट की सजावट की गई।

सोमवार सुबह 11 बजे से ग्रामीण, महिलाएं व स्वच्छाग्रही पंचायत घर पर इकट्ठा हो गए और चंपारण से प्रसारित कार्यक्रम को बड़ी एलईडी पर देखते रहे। 12:40 बजे प्रधानमंत्री ने बोलना शुरू किया और 1:27 तक संबोधित किया। 1:20 बजे दूरदर्शन की टीम ने मुकंदपुर की महिलाओं व स्वच्छाग्रहियों से संवाद के लिए उपकरण तैयार कर लिए, लेकिन प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेसिंग हॉल नहीं गए।
विज्ञापन


इस पर मथुरा के लोगों से प्रधानमंत्री का संवाद नहीं हो सका। इससे ग्रामीणों व स्वच्छाग्रहियों में मायूसी छा गई। इस दौरान डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, सीडीओ पवन कुमार गंगवार, विधायक कारिंदा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, राजकुमार तोमर, डीपीआरओ पीतम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


खुले में शौच को लेकर जागरूक हो रहीं महिलाएं
मथुरा। गांव मुकंदपुर में प्रधानमंत्री मोदी से संवाद करने आई महिला स्वच्छाग्रही छटीकरा की मोनिका, सरिता, आदित्य, व उर्मिला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता व खुले में शौच मुक्त अभियान से महिलाओं में खासी जागरुकता आई है। पहले महिलाएं खुले में शौच जाने से रोकने पर बात करने को तैयार नहीं होती थी, अब वे घरों में शौचालय बनवाने की पहल कर रही है। लेकिन इस तरह की महिलाएं अभी 30 प्रतिशत है।

दूरदर्शन की एलईडी पर लगे सपना चौधरी के ठुमके
मथुरा। गांव मुकंदपुर में दोपहर डेढ़ बजे जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण खत्म हुआ, दूरदर्शन की एलईडी पर डांसर सपना चौधरी के ठुमके लगना शुरू हो गए। विधायक कारिंदा सिंह, व अफसरों के सामने व ग्रामीणों के बीच अचानक ठुमके लगने पर सभी हैरान हो गए और टीवी को बंद कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें