फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजना में घर में सो रहे युवक को मारी गोली

विज्ञापन
गोली मारी। - फोटो : डैमो
विज्ञापन
बाजना (मथुरा)। घर में सो रहे युवक को सोमवार की तड़के साढ़े चार बजे गोली मार दी गई। गोली युवक के जबड़े में फंस गई। गंभीर हालत में उसे आगरा भर्ती करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि उसके कमरे में कोई नहीं आया है। माना जा रहा है कि गोली खिड़की पर खड़े होकर गोली चलाई गई है। पुलिस फिलहाल प्रेम प्रसंग का मामला बता रही है। परिवारवालों ने गांव के ही युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन


नोएडा के थाना जेवर के गांव कल्याणपुर निवासी 38 वर्षीय प्रभात गौतम वैद्य हैं। उनका कस्बा बाजना मेेें आयुर्वेदिक दवाओं का मेडिकल स्टोर भी है। प्रभात बाजना के मोहल्ला गांधी नगर में किराए पर रहते हैं। सोमवार सुबह 4:30 बजे प्रभात गौतम को गोली मार दी गई। गोली मारने के बाद हमलावर भाग गया। गोली चलने की जानकारी होने पर आसपास के लोग पहुंच गए और बाजना पुलिस को सूचना दी। गोली प्रभात के जबड़े में फंस गई है। पुलिस ने प्रभात को आगरा स्थित पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

थानाध्यक्ष नौहझील ने बताया कि पूछताछ में मालूम पड़ा है कि प्रभात को गोली मारने वाला युवक उसी के पड़ोसी गांव का परवेश है। इससे पूर्व परवेश ने अपने ही गांव की एक महिला और युवक को भी गोली मारी है। उधर, पुलिस ने बाजना में दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी देखे। फुटेज में परवेश तड़के 4:30 बजे बाइक से जाता हुआ दिख रहा है। बताया जा रहा है कि गोली खिड़की पर खड़े होकर चलाई गई है। इस मामले में प्रभात की ओर से नौहझील पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें