फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात अप्रैल को आसरा आवासों का आवंटन

विज्ञापन
home - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। लंबे समय से आसरा आवासों का इंतजार कर रहे लोगों को सात अप्रैल को आसरा आवासों का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए एडीएम की ओर से पत्र भी जारी कर दिया है। 458 पात्र हैं जिसमें 396 का चयन किया जाना है। वर्ष 2012 में सपा सरकार ने शहरी क्षेत्र में निवास कर रहे गरीब लोगों को आवास दिए जाने के लिए आसरा आवास योजना चलाई थी।
विज्ञापन


इसके तहत जिले में 396 आवास बनाने का लक्ष्य दिया। वर्ष 2012 में ही आवासों के आवंटन के लिए प्रथम चरण के आवेदन भी भरे गए। इसमें 1274 लोगों ने आवेदन किए। वहीं 440 लोग पात्र थे लेकिन वर्ष 2017 तक आवासों का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। निमार्ण कार्य पूरा होने के बाद दोबारा जांच कराई तो 82 लोग कम मिले और पात्रों की संख्या 358 ही रह गई।

इनमें ज्यादातर लोग आसरा आवासों की आस को छोड़कर कहीं और निवास करने लगे। कई लोग इस दुनिया को ही छोड़कर चले गए। लक्ष्य को पूरा करने के लिए फिर आवेदन मांगे गए। दोबारा आवेदन प्रक्रिया में 179 लोगों ने आवेदन किए। इसमें 100 पात्र निकले। पात्रों की संख्या 458 हो गई। जबकि आसरा आवास के लिए 396 का चयन होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें