फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुसमरा निवासी ट्रक चालक की सोनभद्र में मौत

विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
कुसमरा। थाना किशनी क्षेत्र के गांव परशुरामपुर हविलिया निवासी ट्रक चालक की शुक्रवार सुबह सोनभद्र में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए सोनभद्र रवाना हो गए।
विज्ञापन


थाना किशनी क्षेत्र के गांव परशुरामपुर हविलिया निवासी अश्विनी कुमार (21) हरियाणा की एक कंपनी में ट्रक चालक था। करीब एक सप्ताह पूर्व वह ट्रक में माल लादकर बिहार सप्लाई देने गया था। शुक्रवार सुबह लौटते समय सोनभद्र में ट्रक हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में अश्विनी की मौके पर ही मौत हो गई।

सोनभद्र पुलिस ने इस हादसे की जानकारी थाना किशनी पुलिस को देने के साथ ही परिजनों को सूचित किए जाने की बात कही। पुलिस द्वारा हादसे में अश्विनी की मौत की जानकारी मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन शव लेने के लिए सोनभद्र के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें