फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज के एसपी बने डीआईजी

विज्ञापन
कासगंज के एसपी बने डीआईजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक पीयूष कुमार श्रीवास्तव का प्रमोशन डीआईजी के पद पर हो गया है। प्रमोशन की अधिसूचना जारी हो जाने के बाद उन्हें मंगलवार को आगरा जोन के एडीजी अजय आनंद एवं आईजी राजा श्रीवास्तव ने बैज लगाकर बधाई दी। प्रमोशन पाने के बाद डीआईजी बने पीयूष श्रीवास्तव परिवार के साथ मां चामुंडा मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर मत्था टेका।
विज्ञापन

डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव की जिले में एसपी के रूप में हिंसा के दौरान तैनाती हुई थी। उन्होंने यहां के बिगड़ी स्थिति पर नियंत्रण किया। कुशल नेतृत्व क्षमता के लिए उन्हें डीजीपी ने प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया है। 1985 में वे पुलिस सेवा में चयनित हुए। 2012 में उन्हें आईपीएस कैडर मिला। इसके बाद वे मेरठ, संत कबीर नगर, संभल, बांदा, फिरोजाबाद, बुलंदशहर, इटावा, जीआरपी आगरा, अंबेडकर नगर में पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात रहे। कासगंज की तैनाती से पूर्व वह पुलिस ट्रेनिंग स्कूल मेरठ में तैनात थे। कासगंज की तैनाती के दौरान उन्हें प्रोन्नति मिली है। डीआईजी बनने पर लगातार पुलिस अधिकारी एवं शुभचिंतक प्रोन्नति पर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को रात्रि को प्रमोशन का आदेश मिलने के बाद वह अपने परिवार के साथ मां चामुंडा मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर कामनाएं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें