फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
मांस
विज्ञापन
सहावर। बीफ बेचने जाते आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी के पास से 20 किलो बीफ बरामद किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम गढ़का निवासी आरिफ स्कूटी पर रखकर बीफ बेचने नहर के समीप जा रहा था। सूचना पर पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। नहर के समीप ग्राम खितौली पर चेकिंग करने पर आरिफ की स्कूटी से बीफ बरामद किया गया। पूछताछ में उसने बीफ की बिक्री की बात कुबूल की। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरिफ द्वारा गोमांस की बिक्री का कार्य किया जा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट गोवध अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि मीट का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें