फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों से परेशान युवक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे की चंद्रगिरीश कालोनी (ट्रांसपोर्ट नगर) के युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जो रिपोर्ट दर्ज कराई गई है उसमें कहा गया है कि युवक ससुराल वालों से परेशान था। ससुराल वाले उसका उत्पीड़न कर रहे थे। मृतक के पिता की तहरीर पर पत्नी समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


चंद्रगिरीश (ट्रांसपोर्ट नगर) निवासी रोहित (29) पुत्र योगेश प्राइवेट नौकरी करता था। मंगलवार की मध्यरात्रि युवक घर में पंखे से लटका मिला। विवाह समारोह से लौटे परिवार वालों ने कमरे में शव लटका देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पिता योगेश की तहरीर पर मृतक की पत्नी दीप्ति, सास, ससुर, साला, साले की पत्नी के खिलाफ आत्महत्या को प्रेरित करने का मुकदमा थाना हाईवे में दर्ज हुआ है।

पिता का आरोप है कि 30 नवंबर 2016 को उनके बेटे का विवाह बालाजीपुरम् की अलकापुरी कालोनी निवासी रामजीलाल की बेटी दीप्ति से हुआ था। विवाह के कुछ दिन बाद ही दोनों में विवाद होने लगा। पुलिस की मानें तो विवाद के चलते विवाहिता मायके में रहने लगी। 28 फरवरी को सुलहनामा के बाद ससुराल लौटकर आई। पिता का आरोप है कि विवाह के बाद से मृतक का ससुरालीजन मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें