फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी खंड: 780 बकायेदारों के कटेंगे कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा।
विज्ञापन

शहरी खंड के दस हजार रुपये से अधिक के विद्युत बकाएदारों पर सोमवार से फिर कार्रवाई तेज हो जाएगी। पर्व के चलते रुकी कार्रवाई शुरू होने से बकाएदारों में हड़कंप है। सघन चेकिंग अभियान के साथ ही पुराने बकाएदारों के डिसकनेक्शन भी करेंगी।

शहरी खंड के आठ सौ से अधिक विद्युत बकाएदार बिजली विभाग का बीस करोड़ से अधिक का राजस्व दबाए बैठे हैं। नोटिस एवं चेतावनी के बाद भी बिल जमा न करने वालों पर विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। शहरी खंड में चिन्हित दस हजार से अधिक के आठ सौ से अधिक विद्युत बकाएदारों पर चल रहा विशेष अभियान सोमवार से फिर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


बकाएदारों के यहां पहुंचने वाली टीमें मीटर, लोड की चेकिंग के साथ ही राजस्व भी वसूलेंगी। भुगतान न करने वालों की तुरंत बिजली ही नहीं काटी जाएगी वरन पुराने बकाएदारों की केबिल और मीटर भी उतारे जाएंगे। आरोप है कि डिसकनेक्शन के बाद भी यह लोग अनाधिकृत तरीके से बिजली लेते हैं।
विज्ञापन


आंकड़ों पर नजर
शहरी खंड में कुल विद्युत उपभोक्ता-27530
दस हजार से अधिक के बकाएदार-442
एक लाख रुपए से अधिक के बकाएदार-260
पांच लाख रुपए से अधिक के बकाएदार-80
पांच लाख से अधिक के बकाएदार सरकारी विभाग - 20

बिजली चेकिंग के साथ ही राजस्व वसूली का अभियान चलाया जा रहा है। दस हजार रुपये से अधिक के बकाएदारों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध डिस कनेक्शन किए जा रहे हैं। शहरी खंड में ऐसे आठ सौ बकाएदार उपभोक्ता चिन्हित किए गए हैं। शहरी खंड में कुल 27530 विद्युत उपभोक्ता हैं।
- जगत राम, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें