फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। थाना पचोखरा के ग्राम टीकरी के समीप बाइक में टक्कर मारने से दंपति सहित तीन घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लाए। यहां पति को मृत घोषित कर दिया।जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। टैंपों की टक्कर से युवती एवं बाइक की टक्कर से किशोर घायल हो गए।
विज्ञापन


थाना नारखी के बछगांव निवासी बबलू (28)पुत्र सुरेशचंद्र गौतम अपनी पत्नी प्रियंका एवं एक वर्ष की बेटी अनन्या के साथ बाइक से टूंडला की ओर से गांव की ओर जा रहा था। उसकी बाइक टीकरी के समीप पहुंची थी कि तभी ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें दंपति सहित तीनों घायल हो गए। इस हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गए।भीड़ में कुछ लोग उपचार के लिए तीनों को जिला अस्पताल लाए। यहां बबलू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पति के मृत घोषित होने से परिवार में कोहराम मच गया। घायल हुई महिला प्रियंका एवं उसकी एक वर्षीय बेटी अनन्या का तो उपचार चल रहा है। थाना उत्तर क्षेत्र के टाट वाला बाबा के मंदिर के निकट हाइवे क्रास कर रही युवती को तेज गति से आ रहे टैंपों ने टक्कर मार दी। इसमें जसराना के गावं कौरारा बजनी निवासी प्रीती (25) पुत्री रवींद्र ंसिह घायल हो गई।
विज्ञापन


प्रीती की मां मंजूदेवी ने बताया कि वह बेटी को दवा दिलाने के लिए आई थी।टैंपों चालक द्वारा टक्कर मारने के कारण बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है। थाना मटसेना के हलपुरा निवासी प्रवीन कुमार (दस) पुत्र गुड्डू के चौराहे के समीप खेलने के दौरान अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसके कारण बालक अचेत हो गया। घायल बालक को उपचार के लिए परिजन ट्रामा सेंटर लाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें