मथुरा। बीएड की परीक्षा का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन होगा। खास बात ये रहेगी कि अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए कैंपस में जाने की जरूरत नहीं होगी। प्रपत्र साइट पर अपलोड होंगे और वहीं पर इनका वेरीफिकेशन होगा।
मथुरा में बीएड का कोर्स कराने वाले लगभग 75 महाविद्यालय हैं। इनमें करीब पांच हजार सीटें हैं। इस बार संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन लखनऊ विश्वविद्यालय कराएगा।
इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 फरवरी से प्रारंभ हो जाएगी। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर होगी। ज्वाइंट प्रवेश परीक्षा के बाद काउंसलिंग भी ऑनलाइन ही होगी। इस बार प्रपत्रों का वेरीफिकेशन भी ऑनलाइन ही होगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को कैंपस आने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी।
श्रीगिरिराज महाराज कालेज के संचालक आशुतोष शुक्ला ने बताया कैंपस मुक्त काउंसलिंग की पहल अच्छी है। तकनीकि सुविधाओं का लाभ अभ्यर्थियों को मिलेगा।