फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में बिछ गई गेहूं और सरसों की फसल

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। ओलावृष्टि के साथ हुई बरसात ने फसलों को चौपट कर दिया है। गेहूं और सरसों की फसल खेतों में बिछ गई है। खेत में नमी हो जाने से आलू सड़ने की संभावना बढ़ गई है। कृषि विभाग का कहना है कि सरसों को 15 फीसदी और आलू को दस फीसदी का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


दरअसल रविवार की शाम से रात तक तेज हवाओं के साथ हुई ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसल कई जगह खेतों में बिछ गई है। सबसे ज्यादा प्रभाव अगैती गेहूं को है। मांट में सबसे ज्यादा नुकसान बताया जा रहा है। नौहझील, बाजना, सुरीर, गोवर्धन और राधाकुंड की तरफ भी गेहूं को नुकसान है। सबसे ज्यादा नुकसान सरसों को हुआ है। सरसों के पौधे के फूल झड़ गए हैं। फली भी टूट गई है।

जिला कृषि अधिकारी यतेंद्र सिंह का कहना है कि सरसों को पंद्रह फीसदी का नुकसान हुआ है। आलू इस समय खोदाई के लिए तैयार है। खेत में नमी हो जाने के कारण आलू का रंग बदल जाएगा। जिन खेतों में पानी भर गया होगा वह सड़ जाएगा।
विज्ञापन


मथुरा में बलदेव, राया और फरह में आलू को सबसे ज्यादा क्षति है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर आगे भी बरसात होती है तो नुकसान अधिक होगा। क्योंकि अगर मौसम साफ हो जाता है तो जो गेहूं बिछ गया है वह खड़ा हो जाएगा। अगर आगे भी बरसात हो जाएगी तो गेहूं उठ नहीं सकेगा।
विज्ञापन

सरसों में 15 फीसदी का नुकसान
आलू में 10 फीसदी का नुकसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें