मैनपुरी। तहसील करहल के गांव खेड़ा के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन दिया है। इसमें प्रस्तावित चक आवंटन प्रक्रिया में मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रस्तावित प्रक्रिया निरस्त किए जाने की मांग की है।
गुरुवार को डीएम को दिए गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि गांव में सहायक चकबंदी अधिकारी, लेखपाल और चकंबदी कर्ता ने किसानों को चक आवंटित किए हैं। इनमें मनमानी की गई है। नियमानुसार प्रस्तावित चक आवंटित नहीं किए गए हैं। निर्धारित स्थान पर चकबंदी नहीं की गई है।
चकों के आवंटन में जमकर धांधली की गई है। ग्रामीणों ने चक आवंटन प्रक्रिया को निरस्त करके नए सिरे से आवंटन प्रक्रिया कराने की मांग की है। डीएम ने जांच कराने के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। राजकुमार, रक्षपाल, सतीश, रंगलाल, प्यारेलाल, राजेंद्र, सुरेश, राजबहादुर, वीरेंद्र, भारतसिंह, लालू, मुख्त्यार, अशोक, सत्यवीर, शिवराम मौजूद रहे।