फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की विदाई से पहले दुनिया से विदा हुई मां

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बेटी का कन्या दान करने की हसरत एक मां के मन में ही रह गई। बेटी को विदा करने वाली मां दुनियां से ही चल बसी। शहनाई के बीच शादी वाले घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


दुल्हन बनी लड़की का रो-रो कर बुरा हाल था। थाना एलाऊ के गांव मंछना निवासी बृजेंद्र सिंह चौहान की बेटी पूजा की बारात शुक्रवार शाम को एटा से आई थी। एक मैरिज होम में शादी की रस्में हो रही थीं। बारात बैंडबाजे के साथ दरवाजे पर पहुंच चुकी थी। तभी अचानक गांव से सूचना आई कि पूजा की मां की मौत हो गई है।

पूजा की मां शीला देवी को कैंसर था। उनका सैफई से इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले ही परिवार के लोग उनको सैफई से गांव लाए थे। परिवारीजनों की मंशा थी कि कन्यादान के समय ही मां को गांव से मैरिजहोम लाया जाएगा।
विज्ञापन


महिला की मौत से शादी की खुशियां कुछ ही पल में मातम में बदल गईं। शहनाई की गूंज के बीच परिजनों की चीख गूंजने लगी। पूजा को जब इसकी जानकारी हुई तो उसका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिवारीजनों ने आनन फानन में शादी की रस्में पूरा कराईं और बेटी को विदा करने के बाद मां के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें