फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापौर के लिए सवर्ण संगठन ने किया बुद्घि-शुद्घि यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भारतीय सवर्ण संगठन ने रविवार को गांधीपार्क में महापौर नूतन राठौर के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। संगठन के पदाधिकारियों ने आहुतियां दीं।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय ने कहा कि नगर की जनता ने शहर के विकास के लिए नूतन राठौर को महापौर चुना। स्वच्छता के नाम पर दिखावा कर रही हैं। शहर में कहीं स्वच्छता नजर नहीं आ रही। सामाजिक कार्यों में जाने के लिए उनके पास वक्त नहीं है। उन्होंने कहा कि मंगल सिंह राठौर नगर निगम के कार्यों में दखल न दें।
विज्ञापन


हवन आयोजन का उद्देश्य केवल इतना है कि मेयर मनोयोग से कार्य कर नगर को स्वच्छ बनाएं। शासन से मिले बजट को विकास कार्यों में लगाएं। पवन उपाध्याय, अमित पाठक, आशू उपाध्याय, मनोज भदौरिया, निशांत गर्ग, अश्वनी मिश्रा, देवेश प्रताप तोमर, विमल यादव, जगदीश भदौरिया थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें