फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिंसा एंव शाकाहार की विश्व का धर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। श्रुत सेवा न्यास की ओर से अक्षराभिषेकोत्सव का आयोजन पालीवाल हाल में किया गया। समारोह में शाकाहार के लिए पूरे देश में प्रचार-प्रसार करने वाले दिल्ली के प्रख्यात न्यूरोलॉजिस्ट डा. डीसी जैन को शांतिदेवी गुप्त श्रुत सेवा अलंकरण से नवाजा गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अहिंसा एवं शाकाहार ही विश्व का धर्म है। आगरा के महापौर नवीन जैन और फिरोजाबाद की मेयर नूतन राठौर का भी सम्मान किया गया।
विज्ञापन


शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण आगरा मेयर नवीन जैन ने किया। पूजा जैन ने सरस्वती वंदना पढ़ी। शिक्षा जैन ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। शक्ति जैन ने वीर रस की कविता सुनाकर उत्साहित किया। न्यास के संस्थापक प्राचार्य नरेंद्रप्रकाश जैन ने डा. डीसी जैन को माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र एवं उन्हें 31 हजार रुपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया। डा. डीसी जैन ने कहा कि आज जितनी बीमारियां हैं।

उन सबका प्रमुख कारण हमारा आहार और रहन-सहन है। उन्होंने मांसाहार को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताते हुए शाकाहार को अपनाने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि आगरा मेयर नवीन जैन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाजसेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में कार्य करने वालों को प्रोत्साहन मिलता है। मेयर नूतन राठौर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रेरणा प्रदान करते हैं। संस्थापक प्राचार्य नरेंद्रप्रकाश जैन ने संस्था के उद्देश्यों के बारे में प्रकाश डाला।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संस्था समाजसेवा के प्रोत्साहन को बनीं है। ओमप्रकाश जैन कोसी ने समाज की एकता के सूत्र बताए। युवा कवि कृष्ण कुमार कनक द्वारा रचित खंड काव्य वसुदेव वैभव का लोकार्पण डा. डीसी जैन द्वारा किया गया। मंगल कलश पत्रिका का लोकार्पण मेयर नवीन जैन ने किया। संचालन अधिवक्ता अनूपचंद्र जैन ने किया। न्याय के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद राजू और महामंत्री अजय कुमार जैन एडवोकेट ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें