फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3343 दिव्यांगों की अटक सकती है पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। इंदिरा गांधी दिव्यांगजन पेंशन योजना का लाभ ले रहे 3343 दिव्यांगों क ी पेंशन भुगतान पर रोड़ा लग सकता है। पेंशन भोगियों के विभाग में आधार कार्ड जमा नहीं कराने पर पेंशन रोकने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


जिले में इंदिरा गांधी दिव्यांगजन पेंशन योजना के तहत 9198 दिव्यांगों को पेंशन भुगतान किया जा रहा है। लाभार्थियों को ई-भुगतान के जरिए पेंशन जारी की जाती है। सभी पेंशन भोगियों को 31 जनवरी तक अपने बैंक खातों से आधार कार्ड लिंक कराने को कहा था।

अभी तक केवल 5855 दिव्यांगों ने ही अपने आधार कार्ड उनके बैंक खातों से लिंक कराने के लिए विभाग में जमा कराए हैं। शेष 3343 दिव्यांगों ने कई बार सूचना के बाद अपने आधार कार्ड उपलब्ध नहीं कराए हैं। ऐसे में उनके आधार बैंक खातों से लिंक नहीं हो पा रहे। इस पर शासन से पेंशन रोकने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


आधार कार्ड उपलब्ध कराने के फरमान को सुन कर जिले के 723 दिव्यांग तनाव में हैं। पूर्ण अंधता और हाथों की अंगुलियां या कोहनी से नीचे का भाग कटा, विलुप्त होने वाले एक सौ प्रतिशत दिव्यांगता की श्रेणी में आने वाले दिव्यांगों के आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। राजकिशोर निवासी दखिनारा, कुंती देवी सूर्य नगर फिरोजाबाद की उंगलियां व आंखें खराब होने के कारण एक सौ प्रतिशत दिव्यांग की स्थिति में हैं। इस कारण से उनके आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। दोनों लोग गुरुवार को समस्या लेकर सीडीओ से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें