फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता दिवस पर युवाओं को दिलाई शपथ

विज्ञापन
शपथ लेते स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पालीवाल हाल में आयोजित समारोह में युवाओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम नेहा शर्मा ने दीप प्रज्जवलित करके करते हुए कहा कि इस दिवस को केवल सांकेतिक रूप से न मनाया जाए। शिक्षित समाज के लोग अशिक्षित समाज को जागरूक करें। सिटी मजिस्ट्रेट ने शीतला प्रसाद ने मतदान को सर्वश्रेष्ठ दान बताया। बीएसए सचिदानंद यादव ने गीतों के माध्यम से मतदान के लिए प्रेरित किया। डीएम ने मतदाता जागरूकता की शपथ दिर्र्लाई।

सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) में उत्कृष्ट योगदान करने वालों को सम्मानित किया। सत्येंद्र जैन सोली, डा. डीडीपीएस राठौर, डा. रितु नारंग, डा. एडी चौबे, हेमंत अग्रवाल बल्लू को सम्मानित किया। संचालन डा. उग्रसेन पांडेय ने किया। एडीएम उदय सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद, एसडीएम सदर संगम लाल, तहसीलदार सदर प्रसून कश्यप, मयंक भटनागर, नेहा जैन रहे।
विज्ञापन


शहर के स्वीप बनाए गए डा. मयंक भटनागर को मंच पर जगह नहीं दी गई। न ही उनका सम्मान किया गया। उन्होंने डीएम पर आपत्ति जताई। इसके बाद उन्हें प्रमाण पत्र दिया।

गौरीशंकर इंटर कालेज में मतदाता दिवस मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर प्रभात फेरी निकाली। स्लोगन प्रतियोगिता कराई गई। प्रधानाचार्य दिनेश पचौरी ने शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं को जागरुकता की शपथ दिलाई। ब्रजराज सिंह शिक्षण संस्थान में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें