फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रो मयो फेल, छात्रा से छेड़छाड़

विज्ञापन
anti romeo squad
विज्ञापन
एटा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एंटी रोमियो जिले मेें फेल हो गई है। छेड़छाड़ से परेशान छात्रा की रिपोर्ट तक नहीं लिखी जा रही है। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


जलेसर थाना क्षेत्र निवासी युवती ने मनचलों से राहत दिलाने के लिए एसएसपी की चौखट पर फरियाद की। छात्रा ने बताया कि जब वह कालेज जाती है, तो रास्ते में मोहल्ले के भूरा पुत्र शमशाद के भांजे जावेद, मोहसिम, बबलू, विक्रम, कासिम, शाहिद निवासी मोहल्ला इस्लाम नगर उसे छेड़ते हैं। गुरुवार को मनचलों ने छात्रा को मोहल्ला गंज में चुंगी गेट के पास घेर लिया।

शोर मचाने पर सभी युवक भाग गए। शाम को युवकों ने छात्रा के घर के बाहर शोर मचाया और विरोध करने पर छात्रा के पिता और भाई से मारपीट की। साथ ही एक युवक ने छात्रा से अभद्रता की।
विज्ञापन


चीखपुकार सुन आए मोहल्ले के लोगों को देख युवक फिर फरार हो गए। छात्रा ने शिकायत में कहा है कि यूपी 100 की पुलिस घटनास्थल का मुआयना करके चली गई, लेकिन कार्रवाई नहीं की। मामले में छात्रा ने एसएसपी से गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें