फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी डॉक्टरों की हड़ताल, भटके मरीज

विज्ञापन
doctor
विज्ञापन
मैनपुरी। निजी डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मंगलवार को निजी अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों को भटकते हुए देखा गया। निजी अस्पताल से मरीज जिला अस्पताल तथा मिनी पीजीआई सैफई के लिए रूख करते देखे गए।
विज्ञापन



मंगलवार को 10 सूत्री मांगों को लेकर निजी डॉक्टरों की हड़ताल रही। सुबह से ही जनपद के प्रमुख निजी अस्पतालों में ताला लटकते देखे गए। निजी अस्पतालों में ताला लटकता देख यहां पहुंचने वाले असाध्य रोगों से पीड़ित मरीजों को जिला अस्पताल व मिनी पीजीआई सैफई के लिए जाते हुए देखा गया।


हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आरएस यादव के यहां पहुंचे हरिदर्शन नगर निवासी संजू का कहना था कि उसके बेटे नितिन के क्रिकेट खेलते समय चोट लग गई। प्राइवेट अस्पताल में हड़ताल के कारण उसे जिला अस्पताल में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन



आगरा रोड स्थित आरएस यादव क्लीनिक पर पहुंची रामादेवी ने बताया कि उनकी पुत्री को निमोनिया की शिकायत थी यहां हड़ताल के कारण उन्हें अपनी बेटी को जिला अस्पताल ले जाना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में दो बजे ओपीडी बंद हो गई तो उन्हें अपनी बेटी को इमरजेंसी में ही भर्ती कराना पड़ा।


निजी डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मंगलवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखी गई। जिला अस्पताल में सोमवार को जहां 700 मरीजों को ओपीडी में उपचार दिया गया था वहीं मंगलवार को 1115 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। जबकि 33 मरीज भर्ती कराए गए।


सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिसके लिए पर्याप्त उपचार की व्यवस्था है। मरीजों को उचित उपचार दिया जा रहा है।
डॉ.आरके सागर, सीएमएस जिला अस्पताल


डॉक्टरों की जायज मांगों को सरकार शीघ्र करे पूरा
मैनपुरी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को जनपद के निजी डॉक्टरों ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल रखी। हड़ताल के दौरान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डा. पीके गुप्ता के आवास पर जनपद के निजी डॉक्टरों की बैठक आयोजित की गई।


बैठक में जिला अध्यक्ष डा. पीके गुप्ता ने कहा कि एसोसिएशन की जायज मांगों को सरकार को शीघ्र स्वीकार कर लेना चाहिए। सचिव डॉ. आरएस यादव मस्जिद वालों ने कहा कि एसोसिएशन निजी डॉक्टरों के हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी।


उन्होंने बताया कि प्रदेशीय पदाधिकारियों से जानकारी मिली है कि सरकार उनके आंदोलन के आगे झुकती नजर आ रही है उनकी मांगों में से अधिकतर मांगों को स्वीकार करने के लिए जा रही है। बैठक के दौरान हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. आरएस यादव, डा. संजय अग्रवाल, डा.एसएस पाल, डा. अजय बाबू शाह आदि ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें