फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पहिया वाहनों को इतना देना होगा इनर रिंग रोड पर टोल टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा/एत्मादपुर। आगरा विकास प्राधिकरण ने इनर रिंग के पहले चरण (10.9 किलोमीटर) पर टोल टैक्स की वसूली गुरुवार से प्रारंभ कर दी है। ठेका महाराष्ट्र की कंपनी को दिया गया है। इनर रिंग रोड पर बड़े वाहनों के अलावा दो पहिया वाहनों से टैक्स की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे से फतेहाबाद रोड को जोड़ने वाले इनर रिंग रोड का टोल प्लाजा रहनकला गांव में स्थापित है। गुरुवार को पूजन के बाद वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों का बुके देकर स्वागत किया गया। प्लाजा के हैड अजय सिंधे ने बताया कि मुसाफिरों के लिए हर सुविधा मुहैया करायी जाएगी। एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी।

रोड पर पेट्रोलिंग गाड़ी की सुविधा रहेगी। प्लाजा पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनर रिंग रोड पर यमुना एक्सप्रेसवे की तरह से दो पहिया वाहनों को भी टैक्स अदा करना होगा। हालांकि टोल प्लाजा ने ट्रैक्टर के संबंध में कोई स्पष्ट निर्देश अंकित नहीं किए हैं।
विज्ञापन


20 किलोमीटर में दो बार देना होगा टैक्स

आगरा आने वाले पर्यटकों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। उन्हें खंदौली टोल प्लाजा पर कार, जीप के करीब 140 रुपये अदा करने होंगे तो ताजमहल के पास फतेहाबाद रोड पर उतरने के लिए 35 से 55 रुपये अदा करने होंगे। लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर दो बार टैक्स अदा करना होगा। आगरा विकास प्राधिकरण महज 10.9 किलोमीटर दूरी पर टोल वसूल करेगा।

दो पहिया वाहनों को टोल फ्री करने की मांग

दो पहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने से क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि आसपास के गांवों में उनका जाना रहता है। उनके खेत इनर रिंग रोड के इस पार भी हैं और उस पार भी। क्षेत्रीय नागरिक राजन सिंह, दिलीप कुमार, योगेश सिंह, रामधनी सिंह, राधे लाल आदि ने दो पहिया वाहनों से वसूली का विरोध किया है।
विज्ञापन


इनर रिंग रोड की टोल दरें (रुपये में)
वाहन का प्रकार टोल दर
दो पहिया/तीन पहिया वाहन 12/22
जीप/ कार/ वैन/ हल्के मोटर वाहन 35/55
हल्के व्यावसायिक वाहन 55/ 90
बस/ ट्रक (टू एक्सल) 110/ 175
हैवी निर्माण मशीनरी (तीन एक्सल वाहन) 165/ 260
बड़े वाहन (सात एक्सल और अधिक) 210/ 340

एक्सप्रेसवे खंदौली टोल प्लाजा
वाहन का प्रकार टोल दर
ट्रैक्टर/ दो पहिया/ तीन पहिया 75
कार/ जीप 140
बस/ छोटे वाहन 440
मिनी ट्रक 215
10 चक्का वाहन 670
10 चक्का से अधिक के वाहन 864
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें