फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी के साथ रेल लाइन पर घूमते मिले चूहे

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। रेलवे स्टेशन, रेलवे कालोनी और अस्पताल के निरीक्षण में एडीआरएम को गंदगी मिली। सेकेंड एंट्री पर सफाई कर्मचारियों की हाजिरी ली गई तो 45 में से 22 सफाई कर्मी ही मौके पर सफाई करते मिले। रेल लाइनों पर चूहे घूमते मिले।
विज्ञापन


रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए एडीआरएम प्रशासन का नया पद सृजित किया है। इसमें एडीआरएम प्रशासन वीके मिश्रा ने गुरुवार को मथुरा में निरीक्षण किया। वह बुधवार रात्रि को आ गए थे। रात्रि में सफाई के शेड्यूल के हिसाब से सफाई कर्मियों की संख्या और सफाई देखने रात्रि दो बजे सेकेंड एंट्री जा पहुंचे। वहां केवल पांच सफाई कर्मचारी मिले। सुबह रेलवे कालोनी में गंदगी मिली।

एक सफाई कर्मचारी अफसर के घर से सफाई कर्मी निकलता मिला तो माथा ठनक गया। ठेका मेनुअल के हिसाब से सफाई कर्मियों की हाजिरी ली तो 45 के स्थान पर 22 सफाई कर्मचारी काम करते मिले। आरपीएफ थाने की दीवारों पर सीलन मिली। रेल लाइनों पर चूहे घूमते मिले। निरीक्षण के दौरान स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह, आरपीएफ प्रभारी सत्येंद्र यादव, सीटीआई अशोक कैथवास, डीसीआई मानसिंह मीणा सहित अन्य लोग साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें