फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की जमीन हड़पने में फंसे जयगुरुदेव के अनुयायी

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे के सलेमपुर रोड पर लाखों रुपये की जमीन हड़पने में बाबा जयगुरुदेव के अनुयायी फंस गए हैं। तीन नामजदों समेत पांच के खिलाफ थाना हाईवे में फर्जीवाड़े का मुकद्दमा दर्ज कराया गया है। हाईवे पुलिस मुकद्दमें के बाद जांच में जुट गई है। जमीन मालिक के बेटे ने बेशकीमती जमीन को हड़पने का आरोप मढ़ा है।
विज्ञापन


शहर के महोली रोड के प्रताप नगर निवासी ब्रजेश कुमार सिंह की जमीन सलेमपुर रोड पर है। लाखों रुपये की यह जमीन ब्रजेश की मां ललिता देवी पत्नी राजेंद्र सिंह के नाम है। उन्होंने उनकी यह बेशकीमती जमीन हड़पने का आरोप बाबा जयगुरुदेव के अनुयायियों पर लगा है।

ब्रजेश कुमार ने जयगुरुदेव आश्रम के निवासी शैलेंद्र सिंह चौहान, भुलईराम यादव, महोली रोड की शारदापुरी कालोनी निवासी रामनाथ और 4-5 अज्ञातों के खिलाफ थाना हाईवे में मुकद्दमा दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि नामजदों ने बेशकीमती जमीन फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी करके हड़प ली है।
विज्ञापन


हड़पी गई जमीन पर वह और उनके भाई राजेश्वर सिंह 12 नवंबर को पहुंचे तो नामजदों ने गाली-गलौज कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि मुकद्दमा दर्ज करके जांच शुरूकर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें