फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह स्वामी ने जागने पर मकान में घुसे बदमाश से की हाथापाई

विज्ञापन
मारपीट
विज्ञापन
दरियावगंज। मकान में लूट करने घुसे बदमाशों ने लूट में नाकाम होने पर गृहस्वामी को गोली मारकर गंभीर घायल कर दिया। उन्हें भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने उन्हें अलीगढ़ रेफर किया। पीड़ित ने तहरीर दी।
विज्ञापन


अचल कुमार निवासी ककराना पटियाली की बगराई मार्ग पर हैंडपंप की दुकान हैं। उसी के समीप उन्होंने मकान का निर्माण कर दो दिन पूर्व गृह प्रवेश कर परिवार सहित वहीं रहने लगे। बुधवार रात चार से पांच सशस्त्र बदमाश उनके मकान में घुस गए।

इसी बीच बदमाशों की आहट होने से अचल कुमार जाग गए। उन्होंने उठकर देखा तो एक बदमाश कमरे के समीप था। उन्होंने बदमाश को पकड़कर हाथापाई की। इसी बीच दूसरे बदमाश ने हाथापाई कर उन्हें देख लिया। उसने उन पर फायर कर दिया। गोली उनके दांए कंधे के नीचे सीने में लगी। गोली की आवाज सुनकर परिवारीजन जाग गए।
विज्ञापन


गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। घायल गृहस्वामी अचल कुमार को भर्ती कराया गया। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया यहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया मामले की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें