फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसोली विद्युत स्टेशन की अघोषित कटोती से छात्र परेशान

विज्ञापन
electricity
विज्ञापन
जलेसर। अघोषित विद्युत कटोती को लेकर इसोली विद्युत फीडर के छात्रों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई बावजूद इसके किसी प्रकार की सुनवाई नहीं की गई। इससे आहत छात्र छात्राओं ने तीन दिन में समस्या का समाधान न होने पर मुख्यमंत्री से शिकायत दर्ज करने का चेतावनी दी है।
विज्ञापन


इसोली विद्युत फीडर क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम शकरोली, महापुर, ग्वालियरा, नगला सुखदेव, नगला गंगा, नगला बख्त आदि ग्रामों के छात्रों ने अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से प्रमाणित शिकायती पत्र जिलाधिकारी को भेज शाम पांच से देर रात तक ही होने वाली अघोषित कटौती को बंद कराने की अपील की थी। ताकि फरवरी माह में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर सके। बावजूद इसके बिजली कटौती जारी है।

इससे छात्रों ने साफ कर दिया है कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान छात्रा छवि जैन, लक्ष्मी, नंदिनी, स्वाति कुमारी, रूची कुमारी, निशा, प्रांशु हरिओम, बृजेश, जितेंद्र सिंह, आशीष प्रताप, बीटू कुमार, शावेज अली, सचिन भारद्वाज, सोरभ जादोन, रिंकल ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें