फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी का इंजन फेल होने पर दो घंटे खड़ी रही इंटरसिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। शनिवार दोपहर कानपुर रेलखंड पर तकनीकी खराबी के चलते मालगाड़ी का इंजन फेल होने के कारण मालगाड़ी करीब दो घंटे खड़ी रही। इसके चलते आगरा से लखनऊ जा रही इंटरसिटी दो घंटे रुकी रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


दोपहर करीब 2.45 बजे गुड्स ट्रेन एमबीकेआई जैसे ही कानपुर रेलखंड के पाता रेलवे स्टेशन से आगे निकली तभी उसका इंजन तकनीकी खराबी के चलते फेल हो गया। चालक ने इंजन खराब होने की जानकारी अधिकारियों को दी। इंजन को ठीक करने का प्रयास किया लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। मालगाड़ी के पीछे डाउन इंटरसिटी आ रही थी।

रेल अधिकारियों के निर्देश पर इंटरसिटी के इंजन से मालगाड़ी को पुश करके फफूंद रेलवे स्टेशन लाया गया। इस दौरान इंटरसिटी जहां की तहां खड़ी रही। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ गया। दो घंटे बाद इंटरसिटी अपने गंतव्य को रवाना हो सकी। इस दौरान करीब आधा दर्जन मालगाड़ी प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें