फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकोहाबाद के चंद्रकांत ने यूपी जीनिययस अवार्ड 2017 में पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगर के प्रतिष्ठित द एशियन स्कूल के कक्षा दस के प्रतिभाशाली छात्र चंद्रकांत ने यूपी जीनियस अवार्ड 2017 में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल के साथ-साथ पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। छात्र की इस उपलब्धि पर शनिवार को स्कूल ने उसके स्वागत के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में आगरा मंडल के 100 से अधिक स्कूलों ने भाग लिया था। विजयी छात्र को आयोजकों की ओर से लैपटॉप प्रदान किया। सम्मान समारोह के मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य राजेंद्र यादव ने सभी अभिभावकों, छात्रों और शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। प्रतियोगिता में आयोजक अमित श्रीवास्तव, जिला संयोजक विवेक यादव व सिटी कॉर्डीनेटर आशुतोष वर्मा ने बच्चों को उनकी सफलता पर बधाई दी।

साथ ही संस्था द्वारा चलाए गए ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत शिकोहाबाद के स्कूल सेंट रामास से रिया यादव को शिकोहाबाद जीनियस (गर्ल्स) एवं ज्ञानदीप स्कूल से वंशिका यादव को फिरोजाबाद जीनियस (गर्ल्स) से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें