फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार पंचमी पर कल निकलेगी बधाई शोभायात्रा

विज्ञापन
श्री कृष्‍ण - फोटो : डैंमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेेबिहारी के प्राकट्य महोत्सव पर 23 नवंबर को ठाकुर बांकेबिहारी की प्राकट्यस्थली निधिवनराज से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के माध्यम से स्वामी हरिदासजी बधाई देते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बांकेबिहारी मंदिर पहुंचेगी।
विज्ञापन


आयोजक भिक्की गोस्वामी ने बताया कि 23 नवंबर को ठाकुर श्री बांकेे बिहारी का प्राकट्यस्थल निधिवनराज में प्रात: 5 बजे अभिषेक, 7:00 बजे बधाई गायन एवं 8:15 बजे स्वामी श्रीहरिदास महाराज की आरती होगी। 8:30 बजे से श्रीनिधिवन राजमंदिर से बधाई शोभायात्रा निकाली जाएगी जो नगर केे विभिन्न मार्गों से होकर बांकेेबिहारी मंदिर पहुंचेगी। इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण ढोल नगाड़ों के साथ विभिन्न जनपदों से आए 11 बैंड की होंगे। वहीं के मारवाड़ी समाज की महिलाएं डांडिया करती हुई बधाई करती चलेंगी।

पीत वस्त्र धारण करेंगे ठाकुर बांकेबिहारी
वृंदावन। जन जन के आराध्य ठाकुर बांके बिहारी महाराज का प्राकट्य महोत्सव बिहार पंचमी पर ठाकुरजी पीत वस्त्र धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे। मंदिर सेवायत लाड़ले के प्राकट्य महोत्सव को मनाने में जुटे हुए हैं। मंदिर के सेवायत प्रणव गोस्वामी और गुंजन गोस्वामी ने बताया कि 23 नवंबर को मंदिर को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाने के साथ जाएगा और मंदिर परिसर में गुलाब, केसर और हिना के इत्र का छिड़काव किया जाएगा। बिहार पंचमी पर ठाकुर बांके बिहारी महाराज पीत वस्त्र धारण करेंगे। पोशाक दिल्ली के कारीगरों के द्वारा तैयार की जा रही है। वहीं, ठाकुरजी को मुकुट, चंद्रिका, कुंडल, बाजूबंद, हार, टिपारा, कमरबंद सहित 16 वस्त्रों को धारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें