फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद केंद्र बंद मिला, तो एफआईआर

विज्ञापन
क्रय केंद्र पर धान तौलते मजदूर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। धान खरीद एजेंसियां 15 दिन में निर्धारित लक्ष्य पूरा करें। खरीद केंद्रों पर किसानों का धान खरीदा जाए। खरीद केंद्र बंद मिलने अथवा केंद्र प्रभारी की गैरहाजिरी मिली, तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। ये निर्देश डीएम प्रदीप कुमार ने बैठक में दिए।
विज्ञापन


डीएम कार्यालय में हुई धान खरीद संबंधी बैठक में उन्होंने कहा कि धान का समर्थन मूल्य सामान्य का 1550 एवं ग्रेड ए के लिए 1590 रुपया प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जिले में 15 खरीद केंद्र हैं। खरीद एजेसियों की शिथिलता से 4640 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ 299.170 मीट्रिक टन ही खरीद हो सकी है।

यूपी स्टेट एग्रो ने 14.540 मीट्रिक टन, खाद्य विभाग ने 253.750 मीट्रिक टन, पीसीएफ ने 4.20 मीट्रिक टन, भारतीय खाद्य निगम ने 26.680 मीट्रिक टन की ही खरीद की है।
विज्ञापन


उन्होंने एसडीएम से कहा अपने क्षेत्र के खरीद केंद्र का नियमित निरीक्षण करें। किसानों को निर्धारित समर्थन मूल्य का भुगतान दिलाया जाए। मनमानी पर कार्रवाई की जाएगी।

इस मौैके पर एडीएम अरुण कुमार सिंह, एसडीएम अमित कुमार, संदीप कुमार, महेश प्रकाश, रामचंद्र, डिप्टी आरएमओ और खरीद एजेंसियों के प्रभारी, मिलर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें