फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष का हुआ आगाज

विज्ञापन
कासगंज में मिशन इंद्रधनुष का शुभारंभ करते डीएम
विज्ञापन
कासगंज। नौनिहालों एवं गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण से प्रतिरक्षित करने मंगलवार से मिशन इंद्रधनुष शुरू हो गया। ग्राम गड़का में जिलाधिकारी ने एक बच्चे का टीकाकरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें टीकाकरण के लिए 22267 नौनिहाल चिह्नित।
विज्ञापन


मंगलवार से शुरू हुए मिशन इंद्रधनुष के शुभारंभ कार्यक्रम में जिलाधिकारी आरपी सिंह ने कहा कि यह मिशन काफी महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम के तहत कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। स्वास्थ्य विभाग के अलावा जो भी विभाग सहयोग कर रहे हैं, वे पूरी ईमानदारी से कार्य करें।

नौनिहालों एवं गर्भवती महिलाओं के जीवन की रक्षा जरूरी है। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रंगजी दुबे ने कहा कि टीकाकरण के लिए 22267 नौनिहाल चिह्नित किए गए हैं। ये टीके आठ जानलेवा बीमारियों से नौनिहालों की रक्षा करेंगे। चार माह तक लगातार मिशन इंद्रधनुष के माध्यम से बच्चों को पूर्ण प्रतिरक्षित किया जाना है।
विज्ञापन


इसी तरह 9501 गर्भवती महिलाओं को भी टिटनेस का टीका लगाया जाएगा। जो उन्हें सेप्टिक फैलने से बचाएगा। अभियान के लिए 171 एएनएम लगाई गईं हैं। 60 सुपरवाइजर अभियान पर नजर रखेंगे। यह टीके सामान्य टीकाकरण से अलग हैं। साथ ही बताया कि यह अभियान 17 नवबंर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें