मैनपुरी। जिला स्पोटर्स स्टेडियम में चल रहे तीन दिवसीय जनपदीय युवक समारोह का मंगलवार को समापन हो गया। इस दौरान प्रतिभागियों को पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
जनपदीय युवक समारोह में छात्रों की अपेक्षा छात्राओं का दबदबा रहा। सीनियर वर्ग में कैप्टन उम्मेद सिंह इंटर कालेज कल्होर की आरती व नेहरू स्मारक इंटर कालेज समान की छात्रा लक्ष्मी ने जूनियर वर्ग में चैंपियनशिप हासिल की।
जबकि समारोह में कुल 884 बालक तथा 362 बालिकाओं ने भाग लिया। जिसमें से 133 बालिकाएं सफल हुईं जबकि 114 छात्र ही स्थान बना सके। पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान ने सफल खिलाड़ियों को मेडल व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
समारोह की अध्यक्ष प्रधानाचार्य कल्होर डा. पदम सिंह पदम और संचालन नीरज बाबू दुबे व पवन कुमार ने किया। जीजीआईसी मैनपुरी, आरसी कन्या इंटर कालेज, गंगा सहाय कन्या इंटर कालेज व महावीर इंटर कालेज जौहरी नगर की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
इस अवसर पर डीआईओएस गंगा सिंह राजपूत, संयोजक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, सचिव डा. मनोज यादव, सह संयोजक प्रशांत चतुर्वेदी, डा. दिनेश कुमार, सुमन यादव, सुरेंद्र सिंह, डा. एके सिंह राठौर, डा. कप्तान सिंह, डा. अजय यादव, विवेक कुमार, राजभान सिंह चौहान, सर्वेश यादव, वीपी सिंह यादव, भूपेंद्र सिंह चौहान, पंकज यादव आदि उपस्थित रहे।
जनपदीय युवक समारोह की अंतिम दिन खेली गई सीनियर बालक वर्ग पांच किमी दौड़ में अमित, सचिन यादव, 800 में अरुण यादव, राजेश कुमार, उछलकूद में अभिषेक, गौतम सिंह, 400 मीटर में ऋषि कुमार व विमल कुमार, 100 मीटर में विपनेश, विनीशे गौतम ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि सब जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आयुषि गौतम, साक्षी, 200 में शशी बल्लमपुर, 400 में शशी नगला आंध्रा, कामिनी ने क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।