फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ से अधिक स्कूल परीक्षा केंद्र से हो सकते हैं बाहर

विज्ञापन
school - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार मानकों को अधिक तवज्जो दी जाएगी। इसके लिए डीआईओएस के साथ जिलाधिकारी ने भी जांच कराने का कार्य शुरू करा दिया है। मानकों पर खरा उतरने वाले कालेजों को केंद्र नहीं बनाया जाएग।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट वर्ष 2018 की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद निर्धारण का कार्य तेजी से चल रहा है। डीआईओएस कार्यालय द्वारा दो चरणों की जांच पूरी होने के बाद अब डीएम ने अपने स्तर से भी परीक्षा केंद्रों की गोपनीय जांच कराना शुरू कर दिया है।

किसी भी कीमत पर नकल के लिए बदनाम तथा मानकों को पूरा न करने वाले कालेजों को केंद्र की सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।

जिस प्रकार से कालेजों की जांच कराई जा रही है उससे लग रहा है कि बड़ी संख्या में कालेज परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर हो सकते हैं। वर्ष 2017 की बोर्ड परीक्षा के दौरान जनपद में 213 परीक्षा केंद्र थे।
विज्ञापन


डीआईओएस कार्यालय के सूत्रों की मानें तो पता चला है कि गत परीक्षा में शामिल 100 से अधिक कालेज केंद्र की सूची से बाहर हो सकते हैं।

डीआईओएस गंगा सिंह राजपूत ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार किसी भी कीमत पर जनपद से नकल का नामोनिशान मिटाना है। नकल के लिए बदनाम व मानकों पर खरा न उतरने वाला कालेज किसी भी कीमत पर केंद्र की सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें