फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के घर फायरिंग प्रकरण में पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भाजपा विधायक मनीष असीजा के घर फायरिंग की जांच में दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा। गुरुवार को उनके आवास पर एसएसपी अजय कुमार पांडेय पहुंचे। उन्होंने घटनाक्रम के संबंध में चरचा की और अभी तक की प्रगति की जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ सर्विलांस की टीमों के द्वारा मंगलवार की रात्रि को 12.15 बजे के आसपास के मोबाइल की लोकेशन को खंगाला जा रहा है।इधर आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला से फोरेंसिक टीम की जांच रिपोर्ट आने में वक्त लगेगा।

पुलिस सूत्रों की मानें तो अभी पुलिस की तीन टीमों को कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लग सके। विधायक की सुरक्षा बढ़ा दी गई। अभी तक विधायक के पास दो गनर थे लेकिन गुरुवार को एक गनर उनकी सुरक्षा में और बढ़ा दिया।गुरुवार को अपराह्न वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय विधायक के आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने घटना पर चिंता जाहिर करते हुए पुलिस के द्वारा अभी तक जांच में हुई प्रगति की बारे में जानकारी दी। भाजपा के वरिष्ठ नेता एंव पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, विधायक जसराना रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी,राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी,महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता सहित काफी भाजपा नेता विधायक के आवास पर पहुंचे।

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि विधायक के आवास से बरामद बुलेट और कांच के टुकडे जांच के लिए आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिए हैं। सीसीटीवी कैमरे में घटना के समय विधायक के आवास के सामने से एक बाइक पर दो लोग और एक बाइक पर व्यक्ति हेमलेट लगाए जाता दिख रहा है। काफी दूर से फुटेज हैं इनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें