फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार बंदी कराने के दौरान व्यापारियों और पुलिस में झड़प

विज्ञापन
थाना घेराव
विज्ञापन
घिरोर। थाना क्षेत्र में एसडीएम के आदेश पर शनिवार को बाजार बंदी का उल्लंघन कर रहे दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान व्यापारियों व पुलिस में झड़प हो गई। जिसके बाद व्यापारियों ने एक सिपाही पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया। इस मामले में एसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


शनिवार को घिरोर में बाजार बंदी का दिन होता है। मगर कई दुकानदार इस बाजार बंदी का पालन नहीं करते हैं। एसडीएम व नगर पंचायत ने कई बार मुनादी कराई लेकिन बाजार बंदी का उल्लंघन करने वाले अपनी आदत से बाज नहीं आए।

नियम पालन करने वाले दुकानदारों ने एसडीएम घिरोर से शिकायत की। जिसके बाद एसडीएम ने नगर पंचायत कर्मियों को नियम तोड़ रहे दुकानदारों का चालान करने के आदेश दिए थे। शनिवार को थाना घिरोर पुलिस के साथ नगर पंचायत के कर्मचारियों ने उलंघन करने वालों के चालान काटे। इस दौरान एक दुकानदार से पुलिसकर्मियों की झड़प हो गई।
विज्ञापन



व्यापरियों ने सिपाही पवन कुमार पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। इसके कुछ देर बाद ही स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ व्यापारियों ने थाने का घेराव कर लिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी राजेश एस ने सिपाही के लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें