फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरियों की जिद ला रही रंग, शौचालय बनने लगे

विज्ञापन
Toilet - Ek Prem Katha - Hindi
विज्ञापन
एटा।
विज्ञापन

खुले में शौच से आजादी के लिए जिले की किशोरियां बढ़-चढ़कर आगे आ रही हैं। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शुरू किया गया किशोरी की जिद कार्यक्रम रंग ला रहा है। गांव लालगढ़ी में 50 किशोरियों ने जिद करके शौचालय बनवाने का काम शुरू कर दिया है।

जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला प्रशासन तमाम कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसमें ही शुरू किए गए किशोरी की जिद कार्यक्रम में किशोरियां बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रही हैं। जिले के 50 उच्चतर और माध्यमिक विद्यालयों में अब तक 200 से ज्यादा किशोरियां फार्म भर चुकी हैं। साथ ही राजकीय बालिका इंटर कालेज लालगढ़ी की 50 छात्राओं ने जिद करके अपने घरों में शौचालय बनवाने का काम शुरू करा दिया है। खास बात यह है कि किसी भी किशोरी ने शौचालय निर्माण के लिए सरकारी प्रोत्साहन राशि की मांग नहीं की है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक विनय कुमार ने बताया कि किशोरी की जिद कार्यक्रम रंग ला रहा है। इसके तहत तमाम किशोरियां शौचालय बनवाने की पहल कर चुकी हैं।
विज्ञापन


80 राजस्व गांव हो चुके हैं ओडीएफ
जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रशासन 80 राजस्व गांवों को ओडीएफ करने का दावा कर रहा है। जबकि 21 गांवों को मंडल स्तर पर सत्यापन करके ओडीएफ किया जा चुका है। इसके साथ ही मारहरा ब्लॉक की 18 ग्राम पंचायतें ओडीएफ हो चुकी हैं। विभागीय अधिकारी कहते हैं कि 15 दिनों में मारहरा ब्लॉक को खुले में शौच मुक्त घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


401 स्वच्छाग्राही कर रहे काम
जिले को 31 दिसंबर तक खुले में शौच मुक्त घोषित करने के लिए प्रशासन ने युवाओं की बड़ी फौज लगाई है। गांवों में जागरूकता पैदा करने के लिए
401 स्वच्छाग्राहियों को लगाया गया है।

बीडीसी को दिखाई गई टॉयलेट एक प्रेमकथा
खुले में शौच मुक्त अभियान के तहत गुरुवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों को टॉयलेट एक प्रेम कथा फिल्म दिखाई गई। इस दौरान सदस्यों को खुले में शौच के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें