फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल का प्रकोप, एक दिन में पहुंचे 1400 मरीज

विज्ञापन
doctor
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मौसम में बदलाव के साथ वायरल का भी प्रकोप बढ़ गया है। जिला अस्पताल व निजी चिकित्सकों के पास वायरल के मरीज काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। सबसे ज्यादा बच्चे इसकी चपेट में हैं। जिला अस्पताल में सोमवार को करीब 1400 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर लाइन लगी हुई थी। वहीं, फिजिशियन कक्ष के बाहर भी मरीज चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए लाइन में खडे़ रहे। हालत ये है कि सुबह सात बजे ही अस्पताल में आ जाते हैं लेकिन 11 बजे तक नंबर नहीं आ रहा है।

डॉ. राजीव अग्रवाल, शिशु रोग विभाग के डॉ. आरए शर्मा ने बताया कि मौसम में बदलाव के समय वायरल हो रहा है।यह पांच से सात दिन तक परेशान करता है। इसमें तत्काल एंटीबायोटिक नहीं लेनी चाहिए।
विज्ञापन


ट्रॉमा सेंटर के फिजिशियन डॉ. उमेश गर्ग ने बताया कि वायरल के मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं। मलेरिया, डेंगू इस बार थोड़ा कम है, लेकिन वायरल बुरी तरह फैल रहा है। फिजिशियन डा. नीरज गुप्ता ने बताया कि वायरल के 20-25 मरीज हर रोज आ रहे हैं।

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी के प्रभारी डॉ. नवीन जैन ने बताया कि मलेरिया के दो, चार मरीज आ जाते हैं। लेकिन डेंगू तो बिल्कुल है ही नहीं। इधर, कुछ प्राइवेट चिकित्सक बुखार के मरीजों की भी जांच करा रहे है।
विज्ञापन


वायरल बुखार के लक्षण

- तेज बुखार व जोड़ों में दर्द
- आंख लाल होना, नाक के पास खुजलाहट
- गले में खरास, हल्की सर्दी व लगातार छींक आना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें