फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए युवक की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
ट्रैक पर खड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहावर(कासगंज)।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के ग्राम गनेशपुर में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक अपनी ससुराल में आया हुआ था।
गुरुवार की सुबह ग्राम गनेशपुर से कुछ दूरी पर एक युवक का शव पड़े होने की सूचना पर ग्रामीण जमा हो गए। बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी गई। शव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने युवक के शव की शनाख्त पवन कुमार पुत्र केशव निवासी ललूखेड़ा मारहरा के रूप में की। बताया गया कि युवक गनेशपुर में अपनी ससुराल कालीचरन पुत्र मुंशीलाल के यहां आया हुआ था।
विज्ञापन

बताया कि वह बुधवार को दिन में शराब के नशे में रेल लाइन की ओर पहुंच गया। समाचार लिखे जाने तक परिवारीजन मौके पर नहीं पहुंचे थे। इस मामले को अभी तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी। पुलिस ने उसके शव को ट्रैक से हटवाया और कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। पुलिस युवक के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की कार्रवाई कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें