फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर वाहन चालकों को किया जागरूक

विज्ञापन
बाइक रैली निकालती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। हादसों को रोकने और वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए शहर में पुलिस ने वाहन रैली निकाली। रैली का शुरुआत एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने रसूलपुर थाने से हरी झंडी दिखाकर की।
विज्ञापन


रैली के माध्यम से पुलिस अधिकारियों के साथ थानेदारों ने वाहन चालकों को जागरूक करने की कोशिश की। रैली में कोतवाल उत्तर भावनाथ चौधरी, कोतवाल रामगढ़ प्रवींद्र कुमार, कोतवाल रसूलपुर मुनीष कुमार के साथ थानाध्यक्ष दक्षिण देवेंद्र शंकर पांडेय, सीओ सदर प्रेमप्रकाश यादव, सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार, शामिल रहे। रैली रसूलपुर थाने से शुरू होकर नालबंद, इमामबाड़ा, छोटा चौराहा, घंटाघर, सदर बाजार, गंज चौराहा, सेंट्रल चौराहा, गांधी पार्क चौराहा, सुभाष तिराहा होते हुए रसूलपुर थाने पर संपन्न हुई।

रैली के माध्यम से पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि वह बाइक चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर बांधे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें