फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के चार जेई, एक एई का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण में एक सहायक अभियंता और चार अवर अभियंताओं का स्थानांतरण हो गया है, जबकि दो सहायक अभियंता मथुरा भेजे गए हैं। इनके अलावा भ्रष्टाचार की जांच में घिरे मांट के पूर्ति निरीक्षक को छाता भेज दिया गया है।
विज्ञापन



मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण में सहायक अभियंता संजीव गुप्ता का लखनऊ स्थानांतरण हो गया है। जबकि अवर अभियंता उपेंद्र गौड़ और नागेंद्र सिंह को लखनऊ, मनोज द्विवेदी को अलीगढ़ और रणवीर सिंह को आगरा स्थानांतरित किया गया है। इनके स्थान पर बुलंदशहर में कार्यरत राजीव कुमार माहेश्वरी को मथुरा भेजा गया है। फैजाबाद में तैनात डीके गुप्ता की स्थाई तैनाती मथुरा ही कर दी गई है।


उधर, पूर्ति निरीक्षक मांट मोहन प्रकाश उपाध्याय को छाता भेज दिया गया है। मांट पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में भ्रष्टाचार के आरोपों से जुडे़ वीडियो के वायरल होने के बाद वह जांच के घेरे में हैं। वीडियो में कार्यालय लिपिक संजय कुमार लेनदेन करते हुए दिखाया गया है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ने इस मामले की जांच के आदेश डीएम को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें