फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बीच यूपीडा को प्रशासन ने भूमि पर दिलाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/कठफोरी। आगरा-लखनऊ ग्रीन एक्सप्रेस वे के निर्माण में आ रही दिक्कतों को दूर करने गुरुवार को क्षेत्रीय एसडीएम एवं सीओ पहुंचे। यूपीडा को भूमि देने का विरोध कर रहे ग्रामीणों को समझाने के साथ ही कब्जा कर लिया। एक महिला ने मकान होने के कारण आबादी के हिसाब से मुआवजा की मांग की। हालांकि उसका मकान नहीं गिराया लेकिन कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुरूप मुआवजा दे दिया जाएगा। कब्जे के दौरान एक महिला ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध भी किया।
विज्ञापन


आगरा-लखनऊ ग्रीन एक्सप्रेस में ग्राम नगला छीते के पास भूमि अधिग्रहण करने में दिक्कत आ रही है। ग्रामीणों के विरोध के चलता यूपीडा के अधिकारी काम नहीं कर पा रहे थे। अफसरों ने एक्सप्रेसवे निर्माण में आ रही दिक्कतों की जानकारी डीएम नेहा शर्मा को दी। डीएम ने एसडीएम सिरसागंज अम्बरीश कुमार बिंंद, सीओ अजय कुमार को पुलिस फोर्स के साथ समस्या का समाधान कराने के आदेश दिए।

एक्सप्रेसवे में एंट्री को नगला छीते (बछेला-बछेली) पर बनाए जा रहे सर्विस रोड के लिए ही कई ग्रामीण बैनामा करने को तैयार नहीं थे। ग्रामीणों को यह तर्क था कि उनको आबादी के हिसाब से मुआवजा दिलाया जाए। गाटा संख्या 227 गांव बछेला-बछेली 24 बीघा भूमि में करीब 15 बीघा का बैनामा हो गया था। महिला फुलवासा देवी का कहना था कि उसका मकान बना हुआ है। उसे आबादी के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। आखिर एसडीएम अंबरीश कुमार बिंद ने किसानों से भूमि को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपीडा के कार्य में भूमि पर कब्जा नहीं मिलने के कारण दिक्कत आ रही थी। महिला फुलवासा की भूमि तहसील के अभिलेखों में कृषि भूमि दर्ज है आखिर उसका आबादी के हिसाब से मुआवजा नहीं मिल सकता है। उसके हिसाब से मुआवजा मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें