पटियाली। पटियाली चिकित्सालय के पूर्व चिकित्साधीक्षक और एएनएम पर चिकित्सालय की दूसरी एएनएम ने माहौल खराब करने का आरोप लगाया। रविवार रात को इस मामले में दोनों के बीच तनातनी रही। हालांकि उन्होंने इसे झूठा बताया।
रविवार रात पटियाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विवाद के हालात पैदा हुए जब पूर्व चिकित्साधीक्षक डा. तरुण के कमरे में एक नर्स के होने की बात पर हंगामा हुआ। दूसरी एएनएम कुछ मीडिया कर्मियों के साथ चिकित्सालय में पहुंच गई।
एएनएम ने डा. तरुण व दूसरी नर्स पर चिकित्सालय का माहौल खराब करने का आरोप लगाया। उसकी तहरीर चिकित्सक और नर्स के खिलाफ कोतवाली पुलिस को दी। दूसरी एएनएम ने आरोप लगानी वाली एएनएम एवं मीडिया कर्मियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
डा. तरुण का कहना है कि रात के समय जब वह अपने कमरे में सो रहे थे तब उनका दरवाजा तोड़कर कुछ मीडियाकर्मियों ने पहुंचकर अभद्रता की। जिस एएनएम के साथ आरोप लगाया जा रहा है, वह गलत है।