फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ताजमहल में गश खाकर गिरे 17 सैलानी, प्राथमिक चिकित्सा दी गई; भीषण गर्मी से बेहोश हो रहे पर्यटक

Fri, 26 Apr 2024 03:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल में गश खाकर 17 सैलानी गिर गए। इन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी गई है। ताज में पर्यटक भीषण गर्मी से बेहोश हो रहे हैं। 
विज्ञापन
Agra: ताजमहल में गश खाकर गिरे 17 सैलानी, प्राथमिक चिकित्सा दी गई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में भीषण गर्मी के कारण ताजमहल में पर्यटक गश खाकर गिर रहे हैं। दोपहर में दहकते संगमरमर पर पैदल चलते हुए 17 सैलानी बेहोश होकर गिर गए। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और सीआईएसएफ ने प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की और डिस्पेंसरी भेजा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ताजमहल में 17 सैलानी बेहोश हो गए। इनमें बच्चों की संख्या ज्यादा है। सात साल की देवयानी शेलर परिवार के साथ महाराष्ट्र के रत्नागिरी से ताजमहल देखने आई थीं। गर्मी सहन नहीं हो सकी और हालत खराब होने पर डिस्पेंसरी ले जाई गईं। 

ताजमहल पर जिन पर्यटकों की तबीयत बिगड़ी, उनमें अरुण एटी, कोलकाता से आई पूर्णिमा विश्वास, नीलेश बिसन लांबा, देवयानी शेलर, कोयंबटूर से आई नीतू उर्मिला, सुरजा, पलक्कड़ से आई गोपिका, कोवलम से आई शाकिया नसीन और मल्लापुरम के मो. राजल की तबीयत खराब होने पर उन्हें ताजमहल में ही प्राथमिक चिकित्सा दी गई।
विज्ञापन


एएसआई की ‘मे आई हेल्प यू’ टीम ने ओआरएस पिलाया, वहीं उल्टी और बेहोशी वाले पर्यटकों को डिस्पेंसरी भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें होटल भेज दिया। ताजमहल में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक लाल पत्थर और संगमरमर दहकता है, ऐसे में सुबह सूर्योदय और शाम को सूर्यास्त में ही पर्यटक जा रहे हैं, लेकिन बाहर से आने वाले पर्यटक ताज की झलक पाने के लिए दोपहर में पहुंच जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें