फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के ताले तोड़ कर 17 लाख के जेवर नकदी चोरी

सार

मोहल्ला ब्रह्मनान में रविवार रात चोरों ने मकान के ताले तोड़ कर करीब 17 लाख की नकदी और जेवर चोरी कर लिए।सोमवार सुबह चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।मिथुन ने पुलिस को बताया कि उनकी अल्मारी में 10 लाख रुपये नकद रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेवर।
विज्ञापन

मोहल्ला ब्रह्मनान में रविवार रात चोरों ने मकान के ताले तोड़ कर करीब 17 लाख की नकदी और जेवर चोरी कर लिए। वारदात के समय घर में कोई भी नहीं था। सोमवार सुबह चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। गृहस्वामी की ओर से तहरीर दी गई है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मनान पूर्वी में लालाराम जाटव के मकान में बंगाली डॉक्टर मिथुन विश्वास परिवार के साथ रह रहे हैं। रविवार शाम वह ताला लगाकर परिवार के साथ कुरावली रिश्तेदारी में चले गए थे। सोमवार सुबह जब वह घर लौटे तो देखा कि मकान का ताला टूटा था। अंदर देखा तो कमरे के ताले भी टूटे थे, अलमारी व बक्से में रखा सामान बिखरा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से जानकारी ली।
विज्ञापन

मिथुन ने पुलिस को बताया कि उनकी अल्मारी में 10 लाख रुपये नकद रखे हुए थे। चोर वह रुपये ले गए, इसके अलावा सोने की छह अंगूठी, दो मंगलसूत्र, दो जोड़ी झुमकी, चार नाक की बाली, चार सोने की चेन, एक ब्रेसलेट, चार सोने के कंगन, एक हार व चांदी के जेवर भी चोरी कर लिए। घर से चोर करीब 17 लाख के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी देखे, तीन संदिग्ध लोग घटना के समय वहां नजर आए, वहीं मोहल्ला के कई घरों में ताक झांक करते दिखे। थाना पुलिस ने उक्त फुटेज को अपने कब्जा में ले लेकर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पहचान के लिए फुटेज आसपास के थानों को भी भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें