फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में 17 बाढ़ चौकियां बनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। यमुना और उटंघन नदी में बाढ़ की संभावना के मद्देनजर क्षेत्र में 17 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। इसका कंट्रोल रूम तहसील मुख्यालय पर बनाया गया है। बाढ़ चौकियों पर लेखपाल, ग्राम पंचायत सचिव और एएनएम की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी फतेहाबाद जेपी पांडेय ने बताया कि तहसील के 56 गांव यमुना और उटंघन नदी के जलस्तर बढ़ने पर प्रभावित होते हैं। इसमें यमुना से प्रभावित होने वाले गांवों में लुहारी फतेहाबाद, मेहरा चौधरी, अई, रिहावली, धनोला खुर्द, स्वारा, मुटावई, उझावली, सिकरारा, वाजिदपुर, धौर्रा, मुरावल, कशियायी, बमरौली हैं। वहीं उटंघन नदी के किनारे बिहारी, तारौली गुर्जर, मुबारकपुर, उसरा, हुमायुंपुर रोहई, रोहई खास हैं। इन्हीं गांवों में बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। सभी लेखपालों को भी अलर्ट कर दिया गया है। उन्हें यमुना और उटंगन नदी के जलस्तर पर नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें