फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के जेवर समेत युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया। ग्राम सामंतापुरा में 6 जुलाई को की गई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के जेवर बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सैंया योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि ग्राम सामंतापुरा निवासी अमीरी सिंह के घर में 6 जुलाई की रात चोरी हुई थी। चोर घर मे रखे चांदी के पायल, बिछुआ आदि सामान उठा ले गए थे। रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सामंतापुरा गांव में चोरी करने का आरोपी गांव के ही समीप मोड़ पर खड़ा है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ा। आरोपी ने अपना नाम हाकिम सिंह निवासी सामंतापुरा शाला बताया कि पुलिस ने उसके पास से पायल और बिछुआ बरामद किया है, जो उसने सामंतापुरा गांव निवासी अमीरी सिंह के यहां से चोरी किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें