आगरा। चिकित्सा, रंगमंच, वकालत, ज्योतिष विज्ञान, व्यापार और समाजसेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले 17 विभूतियों को गोल्डन अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया।
मन की उड़ान संस्था की ओर से शनिवार को होटल डबल ट्री बाय हिल्टन में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, विशिष्ट अतिथि एडीए उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया, समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल, जिला पंचायत सदस्य बबीता चौहान, पूरन डावर, जितेंद्र चौहान और रावी इवेंट्स के प्रबंध निदेशक मनीष अग्रवाल ने किया।
आगरा के साइबर एक्सपर्ट रक्षित टंडन, ज्योतिष विज्ञान के क्षेत्र में ज्योतिषाचार्य आशिमा शर्मा, टेरो कार्ड रीडर हरमीत कौर, महिला उद्यमी संगति बंसल, नीरा कालरा थापर, कला के क्षेत्र में रंजीत सामा, ललित राजौरा, वकालत के क्षेत्र में नम्रता मिश्रा, पाक कला में अंशुल कंवर, युवा उद्यमी यश गुवालानी, आयुष गर्ग, शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. संगीता कुमार, समाजसेवा के क्षेत्र में सुनीता सिंह, ईभा गर्ग,
चिकित्सक के क्षेत्र में डॉ. रोहित गुप्ता, डॉ. सुनीता मल्होत्रा, डॉ. स्मिता राघव, डॉ. सुनील सिंह, व्यवसाय के क्षेत्र में टीएन अग्रवाल, ऋषिकेश से रियल स्टेट के क्षेत्र में विशाल कक्कड़, दिल्ली से समाज सेविका लहर सेठी, योगिता भयाना, संभल से चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. शिखा अग्रवाल और फिरोजाबाद से प्रत्युष अग्रवाल, नजीबाबाद से व्यापार के क्षेत्र में चंचल अरोरा को सम्मानित किया गया।
इस दौरान अमित सूरी संस्था की अध्यक्ष चंचल गुप्ता, संदीप काला, नितिन गोयल, अमिता शर्मा, सोनी सिंह, सचिन मल्होत्रा, गजेंद्र सिंह, मनीष राय आदि मौजूद रहे।