फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी से अवैध संबंधों में बाधा बनने पर की थी बड़े भाई की हत्या

विज्ञापन
भाभी से अवैध संबंधों में बाधा बनने पर की थी बड़े भाई की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। भाभी के साथ अवैध संबंधों में बाधा बनने पर छोटे भाई ने ही बड़े भाई की हत्या की थी। घटना के छह दिन बाद पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी भाई की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा और अन्य सामान भी बरामद कर जेलभेज दिया।
विज्ञापन

विगत 16 अप्रैल को जलेसर क्षेत्र के एक गांव में युवक का शव मिला था। शव की शिनाख्त फिरोजाबाद थाना जसराना के एक गांव निवासी युवक के रूप में की गई थी। पोस्टमार्टम में युवक की हत्या गला घोंटने के बाद गला रेतने की बात सामने आई थी। पुलिस ने मामले की जांच कर सोमवार को घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि हत्या का आरोपी मृतक का छोटा भाई ही है। एएसपी संजय कुमार ने बताया कि सबसे बड़ी वजह हत्यारोपी के बड़े भाई मृतक की पत्नी से अवैध संबंध था। हत्यारोपी और भाभी के अवैध संबंधों में मृतक बाधा बन रहा था। इसके चलते हत्यारोपी और मृतक दोनों अलग रहने लगे थे। हत्या से तीन दिन पूर्व छोटा भाई अपनी भाभी को लेकर गंगा स्नान के लिए आया और जलेसर क्षेत्र के एक गांव स्थित रिश्तेदारी में रुक गया। इसके बाद हत्यारोपी ने अपने भाई को रिश्तेदारी बुलाया और रास्ते में ही शराब में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दी। इसके बाद गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी और गला रेत कर शव को जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल, गमछा और फावड़ा बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें